अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव दुष्यंत दांगी को भोपाल पुलिस ने पिछले वर्ष के किसान मंडी वाले केस में गिरफ्तार कर लिया है।
पिछले साल 20 नवंबर को भोपाल में जिस किसान मंडी वाले केस में भोपाल पुलिस ने प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल को गिरफ्तार कर 17 दिन जेल में रखा था उसी केस में कुछ दिनों पहले पता चला कि प्रदेश सचिव दुष्यंत दांगी को भी उस मामले में आरोपी बनाया गया था। जिसके तहतआज भोपाल के निशातपुरा थाने में दांगी को पूछताछ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है।
