संदीप शुक्ला, टीकमगढ़ (मप्र), NIT;
टीकमगढ़ जिला के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के आहार पुलिया के नजदीक स्थित एक मंदिर में अज्ञात असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर सभी मूर्तियों को खंडित कर दी। जब पुलिस के वरिष्ट अधिकारी वहां पहुंचे तो मंदिर के पुजारी ने बताया कि वह दो दिन से बाहर गये थे, जब मंदिर का ताला खोला तब सब अस्त व्यस्त था। ग्रमीणों का कहना है चार अज्ञात लोगों को दो दिन पहिले मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया था।
मामले की गम्भीरता को समझते हुए एएसपी सुरेंद्र जैन भी मौके पर पहुंचे और अपने साथ वह पीतल की मूर्तियां भी लेकर गये थे जो उनहोंने पुजारी को सौंप दी।
