संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
ग्वालियर में अधिकांश प्राइवेट स्कूलों द्वाराशासन के नियमों को दरकिनार कर फीस के नाम पर लूट जारी है। यहां एक ही क्लास के छात्रों से अलग अलग फीस ली जा रही है तथा घर के आंगन को प्ले ग्राउंड बताया जा रहा है। छोटी सी जगह में खोले गये स्कूल के द्वारा बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कुछ स्कूल संचालक तो समुदायिक भवन के मैदान को स्कूल का प्ले ग्राउंड बता रहे हैं।
जिसमें से कुछ स्कूलों के नाम विक्टर कॉन्वेंट स्कूल, संत चिनमय स्कूल के अलावा और भी बहुत से स्कूल नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। चूँकि वरिष्ट अधिकारी वहाँ पहुंच नहीं पाते हैं इसलिए छोटे अधिकारी अपना उल्लू सीधा करते हैं।
