मई 2018 में होगा अंतर्राष्ट्रीय  भोजपुरी हिंदी परिषद का पथम प्रदेश सम्मेलन | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी/भोपाल, NIT; 

मई 2018 में होगा अंतर्राष्ट्रीय  भोजपुरी हिंदी परिषद का पथम प्रदेश सम्मेलन | New India Times​अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिंदी परिषद मप्र का प्रथम प्रादेशिक सम्मेलन इसी वर्ष मई महीने में इंदौर में आयोजित होगा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ह्रदय नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में प्रदेश, संभाग ओर जिला अध्यक्ष सम्मलित होंगे। उक्त सम्मेलन की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा पांडे की सहमति के पश्चात संगठन मंत्री संजय तिवारी ने की। यह संगठन का प्रथम सममेलन होगा जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा हिंदी को बचाने के लिए किए जा रहे राष्ट्रीय कार्य के लिए सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया जावेगा, साथ ही इस संघ की कार्य शैली उद्देश्य आदि विषयों पर प्रकाश डाला जायेगा। 

संयोजक रामचरण वर्मा, प्रचारमंत्री पीयूष मिश्रा, सचिव विवेक शर्मा, महामंत्री निशा तिवारी , उपाध्यक्ष आशीष पांडे, श्रीमती निधि शर्मा, सह संगठन मंत्री नीतू तिवारी, मंत्री जागृति शुक्ला ने सभी अपने सहयोगी पदाधिकारियों से अपील की है कि इस प्रथम प्रादेशिक सम्मेलन को सफल बनाने में अपने पदीय दायित्वों का भली भांति पालन करते हुए कार्यक्रम की सफलता में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version