सडक दुर्घटना में तीन की मौत, सात घायल, तीन की हालत नाजुक | New India Times

परसराम साहू, देवरी-सागर (मप्र), NIT; 

सडक दुर्घटना में तीन की मौत, सात घायल, तीन की हालत नाजुक | New India Times​देवरी से नरसिंहपुर जा रही मारूती वैन नेशनल हाइवे- 26 झिराघाटी पर पत्थर से टकराने के कारण पलट गई, जिजिसमें तीनलोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए जिनमें से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सागर रेफर किया गया है। मरने वालों में तीन पुरूष और एक बच्ची शामिल है।सडक दुर्घटना में तीन की मौत, सात घायल, तीन की हालत नाजुक | New India Timesजानकारी के अनुसार देवरी के बेलढाना से नरसिंहपुर जिले के पावला गांव में लग्न समारोह में जाते समय नेशनल हाइवे- 26 सुआतला के पास मारुति वैन पत्थर से टकराने के कारण पलट गई जिसमें टुइयाँ सेन 50 वर्ष और चंदर सिंह लोधी 42 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई एवं शीलताबाई पिता बारेलाल लोधी 11 वर्ष की देवरी चिकित्सालय लाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि मीनाक्षी पिता राजेश लोधी 12 वर्ष, दीक्षा पिता बृजेश लोधी 10 वर्ष, भगवान सिंह पिता उदय सिंह लोधी उम्र 65 वर्ष को गंभीर हालत में अपने निजी वाहन से जिला चिकित्सालय सागर के लिए रेफर किया गया है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और नीलू पिता मुकुंदी लोधी 17 वर्ष, साक्षी पिता राजेश लोधी 10 वर्ष,  रानू पिता बारेलाल लोधी 10 वर्ष, अरविंद पिता राजकुमार लोधी 24 वर्ष सभी निवासी बेलढाना को देवरी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version