डायल 100 पुलिस को शासन से मिली बाइक, शहर और कस्बों में भी अब नजर आयेगी डायल 100 | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

डायल 100 पुलिस को शासन से मिली बाइक, शहर और कस्बों में भी अब नजर आयेगी डायल 100 | New India Times​लखीमपुर खीरी जनपद के शहर और कस्बों में डायल 100 पुलिस अब बाइकों पर नजर आएगी। लखीमपुर खीरी जिले को 21 बाइकें मिली हैं जो रविवार को थानों पर भेज दी गयीं हैं। एसपी डॉ एस चन्नपा ने सभी बाइकों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उत्तर प्रदेश में शहर और कस्बों में गलियां ज्यादातर सकरी होती हैं। ऐसे में जब कोई पीड़ित 100 नंबर पर फोन करता है तो पुलिस उसके घर तक वाहन से नहीं पहुंच पाती थी। इसके अलावा शहर में ट्रैफिक की भी समस्या रहती है। कई बार पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर जा रही होती है और ट्रैफिक में फंस कर रह जाती है। इससे मौके पर पहुंचने में काफी देरी होती है। इन समस्याओं से निपटने के लिए डाडाय100 पुलिस को शासन से बाइक मिली है। शहर और कस्बों में डायल 100 की पुलिस बाइकों से चलेगी। एसपी डॉ एस चन्नपा ने बताया कि खीरी को 21 बाइकें मिली हैं। जरूरत के हिसाब से ये बाइकें थानों पर दे दी गई हैं। उन्होंने बताया कि कोतवाली सदर को चार, गोला ,पलिया, मोहम्मदी को दो दो और मैलानी निघासन व धौरहरा को एक एक बाइक दी गई है।एसपी ने बताया कि रविवार को सभी बाइकों को थानों के लिए रवाना कर दिया गया।अभी और बाइकें खीरी को मिलनी है। जल्द ही वह बाइकें भी आ जाएगी। उनको भी थानों पर भेजा जाएगा।जिससे समय पर जनता की समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.