किसान आत्महत्या मामला: मौजूदा सरकार ने संवेदनशीलता की सारी हदें पार कर दी, पीएम-सीएम खुद से एफआईआर दर्ज करने का दें आदेश: विलास मुके | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; 

किसान आत्महत्या मामला: मौजूदा सरकार ने संवेदनशीलता की सारी हदें पार कर दी, पीएम-सीएम खुद से एफआईआर दर्ज करने का दें आदेश: विलास मुके | New India Times​यवतमाल में फिर एक किसान द्वारा आत्महत्या किये जाने पर कांग्रेस जिल्हा उपाध्यक्ष विलास मुके ने पीएम और सीएम पर निशाना साधा है। मुके ने कहा कि बीजेपी  सरकार और उसके नेताओं ने संवेदनशीलता की सारी हदें पार कर दी हैं। देश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई किसान आत्महत्या करता है और उसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहरता हो। यह बातें बताती है की किसान कितना लाचार और बेबस हो चुका है। जिस यवतमाल जिले में हाल के दिनों में दो किसानों ने आत्महत्या की और उसके लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया उसी जिले में किया गया वादा वर्तमान सरकार भूल चुकी है।​किसान आत्महत्या मामला: मौजूदा सरकार ने संवेदनशीलता की सारी हदें पार कर दी, पीएम-सीएम खुद से एफआईआर दर्ज करने का दें आदेश: विलास मुके | New India Timesमुके पहले भी किसानों की आत्महत्याओं को लेकर पीएम,सीएम पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग उठा चुके हैं। अब जब मंगलवार को आत्महत्या करने वाले 50 वर्षीय किसान शंकर भाऊराव चावरे की पुत्री ने पुलिस में शिकायत कर मामला दर्ज करने की मांग की है तब मुके अपनी मांग को और पुख़्ता ढंग से उठा रहे हैं। मुके ने कहा कि लोकतंत्र में आम नागरिक की हैसियत से किसान की पुत्री को मिले अधिकार का पालन होना चाहिए। अगर पुलिस किसी दबाव में आकर एफआईआर दर्ज नहीं करती है तो खुद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को आदेश देना चाहिए की पीड़िता को न्याय मिले।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version