अपहरण कर मासूम बच्ची की हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, 72 घंटे के अंदर हत्यारा युवक बिहार से गिरफ्तार | New India Times

शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT; 

अपहरण कर मासूम बच्ची की हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, 72 घंटे के अंदर हत्यारा युवक बिहार से गिरफ्तार | New India Times​मुंबई के करीब भिवंडी शहर में मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके दोनों हाथ काट कर निर्मम हत्या करने की सनसनीखेज घटना की गुत्थी को भिवंडी पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सुलझा ली है। 4 वर्षीय मासूम बच्ची के हत्यारे आबेद मोहम्मद अजमेर शेख 20 को भोइवाड़ा पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत कर 72 घंटे में ही बिहार से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। ठाणे पुलिस आयुक्त परमबीर सहित अन्य शीर्ष पुलिस अधिकारीयों के मार्गदर्शन में अंजाम हुई कार्यवाही में भोइवाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय भिसे, पुलिस निरीक्षक आर पी मायने, पुलिस उप निरीक्षक एस ए बाराते ,एन डी जाधव, व्ही एम खिलारे सहित अन्य पुलिस कर्मियों की टीम शामिल थी।

ज्ञात हो कि, 1 अप्रैल 2018 को भिवंडी शहर के रोशन बाग़ स्थित गौतम चाल अमजदिया मस्जिद के समीप रहने वाले पानटपरी दुकानदार महादेव सरजू प्रसाद की 4 वर्ष 6 माह की अबोध बच्ची पायल खेल रही थी जो अचानक लापता हो गयी। बच्ची के लापता होने की शिकायत पिता महादेव प्रसाद द्वारा भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गयी। 4 अप्रैल दोपहर को मस्जिद के पीछे स्थित झाड़ियों के बीच लापता बच्ची पायल की लाश मिली जिसके दोनों हाथ हत्यारे नें निर्ममता से काट दिया गया था। ठाणे पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के आदेश पर क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने मामले की तहकीकात करना शुरू किया तो आरोपी का ठिकाना बिहार पाया गया। पुलिस टीम ने तत्परता से बिहार स्थित जिला सुपोल, ग्राम गनेशपुर पहुंचकर हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। हत्या आरोपी आबेद मुहम्मद अजमेर शेख (20) के अनुसार, पानटपरी चलाने वाले पायल के पिता महादेव से 1500 रूपया को लेकर झगड़ा हुआ था जिससे रंजिशवश उसने पायल का अपहरण कर हत्या कर दी और पुलिस के डर से गांव भाग गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version