मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
ग्रामीण सेवा सहकारी समिति प.क्र. 813 द्वारा स्थानीय जयस्तंभ स्थित कार्यलय में एमगिर्द जिला सहकारी केंद्रिय बैंक के माध्यम से सेवा सहकारी समिति एमार्गिद के द्वारा 9 अप्रैल को किसानों को रूपे कार्ड का वितरण किया गया। इसमें कृषक तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला, प्रदीप सावलदेकर, संतोष ठाकुरदास पाटीदार, केशव मोतिराम, सुभाष सीताराम, ललिता बाई, गोपाल गणेश राम आदि खातेदारों को प्रशासनिक अधिकारी श्री संतोष पाटीदार एवं पूर्व संचालक द्वारा कृषकों को किसान रूपये कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक श्री यशवंत जोशी द्वारा समस्त उपस्थित बंधुओं को डिजिटल लेन देन की प्रक्रिया की समझाइश दी।
समिती प्रबंधक श्री राजेश पटेल ने ने बताया कि 650 से ज्यादा खाता धारकों को रुपे कार्ड का वितरण किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित पूर्व संचालकगण श्री सुभाष चौधरी, श्री गोपाल साहू, श्री रविन्द्र गुप्ता, केशव महाजन, श्री अशोक चौधरी आदि उपस्थित रहे। सभी का प्रबंधक राजेश पटेल एवं संस्था कर्मचारी ने आभार व्यक्त किया।
