मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
चिकित्सा जगत की लोकप्रिय हस्ती डॉ आई एल मुंदड़ा आज प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में सम्पन्न निर्वाचन में लायंस क्लब के द्वितीय वाइस गवर्नर G3223 G1 निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेन्द्र लुनवाल को परास्त कर इस गरिमामय पद को प्राप्त किया है। प्रथम डिस्ट्रिक्ट वाइस गवर्नर अजय सेंगर (इंदौर) निर्वाचित हुए हैं। विगत कई वर्षों से बुरहानपुर लायंस क्लब की गवर्नरशिप से वंचित था, जिसकी पूर्ति डाॅ मुंदड़ा ने की है। एक दशक से भी ज्यादा समय पूर्व बुरहानपुर के डाक्टर एम आर हवलदार एवं डाॅक्टर मदन बालाराम विजयवर्गीय ने इस पद को सुशोभित किया था, अब दोनों भी इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टर हवलदार एंव डाॅक्टर विजयवर्गीय के बाद डॉक्टर मुंदड़ा का डिस्ट्रिक्ट वाइस गवर्नर 2 में निर्वाचित होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लायंस क्लब अध्यक्ष एवं विकास पुरूष ठाकुर वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज लगभग 250 डेलिगेटस बुरहानपुर से इंदौर पहुंच कर डॉक्टर मुंदड़ा के पक्ष में मतदान किया। ठाकुर वीरेंद्र सिंह के साथ डॉक्टर एस एम तारिक़, मनोरमा शर्मा, रजनी गट्टानी, रफत आसिफ खान, एडवोकेट आसिफ शेख, हंसमुख जरीवाला, डाक्टर हुमायूं, ओम प्रकाश पारिक, डाक्टर रमेश दलाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे, सभी ने डाक्टर मुंदड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ मुंदड़ा के निर्वाचन से बुरहानपुर के नेत्र चिकित्सालय सहित अन्य परियोजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।
