अविनाश द्विवेदी, भिड (मप्र), NIT;
भिंड जिला चिकित्सालय के सामने स्थित हरि किशन दास पेट्रोल पंप को कम पेट्रोल देने की शिकायत पर एसडीएम ने सील कर दिया है। पेट्रोल पंप सील करने की कार्रवाई एक उपभोक्ता की शिकायत पर की गई है। यह पेट्रोल पम्प कम पेट्रोल देने की शिकायत पर पूर्व में कई बार सील हो चुका है।
दरअसल भरौली गांव निवासी नंदराम बघेल हरि किशन दास पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डालने के लिए गए थे। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बाइक में मीटर जीरो किए बिना एक सो दस रुपए का पेट्रोल डाल दिया। जब उसने मीटर जीरो किए बिना पेट्रोल डालने पर पेट्रोल कम होने का शक हुआ तो बाइक के टैंक को खाली किया तो बाइक में मात्र एक लीटर पेट्रोल निकली। उपभोक्ता ने कम पेट्रोल देने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने एसडीएम संतोष तिवारी को भेज कर पेट्रोल पंप को सील करवा दिया।
