ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड-यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
आने वाले 14 अप्रैल को डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के जन्मदिन को ध्यान में रखते हुए उमरखेड पुलिस टेशन की ओर से शांति सभा का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस साल भी बाबा साहेब आंबेडकर के जन्मदिन पर विशाल रैली का आयोजन किया गया ह। इस मौके को देखते हुए उमरखेड पुलिस प्रशसन ने तगडा पुलिस बन्दोबस्त कर रखा है। इसी तरह 12 अप्रैल को उमरखेड शहर में राज्य के मुख्यमंत्री का दौरा होने से भी प्रशासन हर तरह से तैयार है। इस बीच 13 अप्रैल को भी संसद ओवैसी की एक विशाल सभा का आयोजन उमरखेड एम आई एम की ओर से रखा गया है। इन सभी कार्यक्रमों को देखते हुए प्रशासन ने कार्यकर्मो के आयोजन में लग गया है। शांति सभा में अनेक राजकीय, सामाजिक लोग व पत्रकार मौजूद थे।
