अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT;
भिंड के आर.टी.ओ को ऑफिस की पहले भी रिश्वतखोरी को लेकर चर्चा में रहा है और कई बार खभर मिली कि यह आर.टी.ओ ऑफिस दलाली का अड्डा बन हुआ है लेकिन अब तो आर.टी.ओ ऑफिस के बाबुओ ने सारी हदों को हदों को पार कर दिया है। जी हाँ भिंड आर.टी.ओ ऑफिस का एक ऐसा वीडियो निकल कर सामने आया है जिसे देख सभी लोग हैरान हैं। भिंड के आर.टी.ओ.आफिस का हाल यह है कि जिसकी जेब में पैसा उसका काम होगा और जिसके जेब में पैसा नहीं है वह आर.टी.ओ.आफिस के चक्कर ही लगता रहे।
आपको बता दें कि भिंड आर.टी.ओ में एक बाबू जिसका नाम रामलखन शाक्य है, जो कि रजिस्ट्रेशन शाखा में पदस्थ है। यह भिंड में 4 वर्षों से पदस्थ है। रामलखन शाक्य बाबू 2 वर्ष पहले भी रिश्ववत के मामले में सस्पेंड किया जा चुका है जब भिंड आर.टी.ओ.टी.पी.एस भदौरिया जी थे लेकिन यह बाबू फिर भी बाज़ नही आया और अभी भी सरेआम रीश्वत लेता है जिसको एक वीडियो में केद कर लिया गया है। यह बाबू रजिस्ट्रेशन कार्ड के नाम पर सरेआम पैसे मांगता है।
