संदीप तिवारी, पन्ना (मप्र), NIT;
अमानगंज – पन्ना ब्लॉक अध्यक्ष अनीस खान की गिरफ्तारी एवं उनके ऊपर धारा 151 की कार्यवाही का मामला गरमाता जा रहा ह। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी अमानगंज ने नगर कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान के नेतृत्व में स्थानीय गांधी चौक पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाया। जैसे ही कांग्रेसी कार्यकर्ता पुतला लेकर चौराहे पर पहुंचे कि पहले से मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनने की कोशिश की मगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश के आगे पुलिस भी बेबस नजर आई एवं नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल हो गए पुतला दहन के बाद कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी दहायत एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वसीम खान की नोकझोंक थाना प्रभारी राकेश तिवारी से हुई, जिस पर कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री मुर्दाबाद एवं पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। तत्पश्चात समस्त कांग्रेस जन तहसील प्रांगण पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने मांग की कि पन्ना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान के ऊपर जो फर्जी मुकदमा बनाया गया है उसे वापस लिया जाए।
पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान ने कहा पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। पन्ना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान के ऊपर बर्बरतापूर्वक 151 धारा की कार्यवाही किया जाना निंदनीय है, अगर उनके ऊपर से धारा नहीं हटाई जा गई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएग।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला जिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी दहायत, अरविंद कुमार पचौरी, प्रमोद तिवारी, सविता दहायत, अभिषेक द्विवेदी, अरुण पांडेय, सतीश दुबे, विजय चौधरी, हरिलाल चौधरी, अरुण सक्सेना, सोमनाथ गर्ग, हीरा लाल जाटव, अनिता सेन, धूराम चौधरी, छोटे लाल पांडेय, पुरूषोत्तम पिङहा, नीरज खरे, राजेंद्र अहिरवार, नगर कांग्रेस मीडिया प्रभारी प्रमोद वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
