प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली निकाल कर ग्राम वासियों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक | New India Times

अरशद रजा, संभल (यूपी), NIT; 

प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली निकाल कर ग्राम वासियों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक | New India Times​संभल जिला के गांव नगलिया कामगार के प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली निकाली, जिसमें अभिभावकों से 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालय में करवाने के लिए प्रेरित किया गया।​प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली निकाल कर ग्राम वासियों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक | New India Timesरैली विद्यालय से शुरु होकर गांव की मुख्य सडकों से होते हुये विभिन्न मार्गो से गुजरी। हाथों में तख्तियां लिये बच्चे बड़े उत्साह से लोगों को शिक्षाप्रद नारों से जागरुक कर रहे थे। “जब तक अनपढ है इंसान- नहीं रूकेगा यह अभियान, आधी रोटी खाऐंगे-स्कूल ज़रूर जाऐंगे, घर-घर शिक्षा दीप जलाओ-लड़का लड़की सभी पढाओ, पढी लिखी लड़की-रोशनी घर की” आदि नारों से लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक गांव के लोगों से जन सम्पर्क कर रहे थे तथा उनसे बच्चों को स्कूल भेजने की अपील कर रहे थे।प्रधानाध्यपक जगत सिंह ने बताया कि नवीन शिक्षण सत्र की शुरूआत हो गई है ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय लायें और उनका दाखिला करायें जिससे कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सके।शासन के निर्देश पर गांव-गांव में जागरुकता रैलियों का आयोजन किया जा रहा है जिससे कि अभिभावक जागरुक हों। ​

प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली निकाल कर ग्राम वासियों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक | New India Timesशिक्षक अरशद रज़ा ने कहा कि सरकार द्वारा सभी को शिक्षित करने के लिये सर्व शिक्षा अभियान चलाया जा रहा है ताकि गांवों व कस्बों में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे सके और विद्यालय पहुंचकर पढाई कर अपने माता पिता का नाम रोशन कर सके। इसके लिये सरकार द्वारा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ साथ जूता, मोज़ा ,ड्रेस व पुस्तकों का भी निःशुल्क वितरण किया जाता है। रैली में नीतू कुमारी, नमिता देवी, मीनू सैनी आदि शिक्षकगण, आंगनवाडी कार्यकत्री क्रान्ति देवी सहित बच्चे तथा सभी सम्मानित ग्रामीण शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version