हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT;
सीतापुर जिला के हरगांव ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम भटपुरवा में विकास के कार्य ठप्प पड़े हैं जिससे ग्राम वासियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
ग्राम प्रधान इकरार अहमद खाँ की ग्राम पंचायत भटपुरवा में लगे पुराने इंडिया मार्का हैण्ड पम्प अधिकांशतः बिगड़े पड़े हैं और अधिकांश नालियां चोकअप हैं जिस कारण गन्दा पानीखडंजे पर गंदगी फैलाए है। लोगों का कहना है कि प्रधान इकरार खाँ ने प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं और गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय भी मनमाने तरीके से हेराफेरी के जरिए बनवाये गये हैं। लोगों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों के स्थान पर अपने चहेते अपात्र लोगों के ही आवास अवैधानिक रूप से प्रधान जी बनवा कर प्रधान जी पंचायत एक्ट के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार प्रधान भटपुरवा इकरार खाँ ने अपना एक निजी सचिव नियुक्त कर रखा है जिसे वह वेतन के रूप में 3000₹ प्रति माह दे रहे हैं जबकि प्रधान जी की माली हैसियत भी ठीक नहीं है। गांवों में खडंजे भी टूटे पड़े हैं जिन पर अभी से ही निकल पाना मुश्किल हो रहा है और बरसात में इन रास्तों पर चलना बहुत ही कठिन होगा । लगातार हो रही शिकायतों के बावजूद प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
