दयाशंकर पांडेय, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT;
जिले के बिहार ब्लॉक के उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बिहार प्रतापगढ़ में अवकाश प्राप्त शिक्षक शिक्षिका का समारोह 2018 सम्पन्न हुआ। जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुंदर गंज में योगेश्वर दत्तत्यागी प्रांतीय अध्यक्ष उतर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ पहुंचे।
बाघराय बाजार में स्थित विद्यालय सुंदर गंज ब्लाक बिहार क्षेत्र प्रतापगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए दत्तादत्तत्यागी ने कहा की नव नियुक्त कर्मचारी की पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ सरकार से बात कर रही है, जल्द ही इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ विधानसभा का घेराव करेगा।
वहीं पर नये शिक्षकों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को मास्टर मानवेन्द्र मिन्टू द्विवेदी ने कहा इस मामले को लेकर राज्य सरकार से बात की जायेगी कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाये। इस पर सभी शिक्षकों ने उत्तसाहवर्धन करते हुये तालियों की गड़गड़ाहट से जिन्दाबाद के नारे लगाए। कल देर शाम तक कार्यक्रम बड़े पैमाने पर चलता रहा।
