मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
धार्मिक आयोजन के माध्यम से, महामहिम को आमंत्रित करके व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करके भीड़ जमा करके जहाँ हर कोई अपना अपना सियासी खेल खेलने में व्यस्त है वहीं बुरहानपुर में विधायक ट्रॉफी और महापौर ट्रॉफी के नाम से दो राज्य स्तरीय आयोजन भी राजनीति की भेंट चढ़ गए।
नेहरू स्टेडियम पर महापौर ट्रॉफी राज्यस्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतिस्पर्धा व उसी से लगे सुभाष स्कूल ग्राउंड पर विधायक ट्रॉफी राज्यस्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। खेल प्रेमी और नगर के नागरिक फैसला नहीं कर पा रहे थे, कि वह किस आयोजन में जाएं और किस में ना जाएं ? महापौर अनिल भोंसले जहां सांसद व बीजेपी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के खासमखास माने जाते है, वहीं महिला एंव बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस व सांसद व बीजेपी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की गुटबाजी भी जगज़ाहिर होकर किसी से छुपी नहीं है। उधर विधायक ट्राफी राज्यस्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतिस्पर्धा का आयोजन एक ही दिन और पास पास के खेल मैदानों में आयोजन पर मंत्री चिटनीस समर्थक इसे महज एक इत्तेफाक बता रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि महानगरों की तर्ज़ पर बुरहानपुर में भी खेल में राजनीति का खेल अपने पूरे शबाब पर है। लेकिन जनता ने 2019 तक अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
