आपसी विवाद में पति ने पत्नी को मार कर घर में किया दफन | New India Times

अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झांसी (यूपी); NIT; ​​आपसी विवाद में पति ने पत्नी को मार कर घर में किया दफन | New India Timesशहर कोतवाली के अंतर्गत एक युवक ने आपसी झगड़े में पहलपत्नी को पीटा उसके बाद उसकी हत्या कर घर के अंदर बालू में गाड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार झाँसी शहर कोतवाली के अन्तर्गत उन्नाव गेट के पास रहने वाली सीमा अहिरवार अपने पति अशोक और बच्चों के साथ रहती थी। क्षेत्रवासियो ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों का कहना है कि सीमा और अशोक के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। रात में फिर उनके बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि अशोक ने सीमा के साथ पहले मारपीट की, इसके बाद उसके उसउसकी हत्या कर शव को बालू में गाड़कर भाग गया। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। सूटना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है और फरार पति की तलाश शुरू कर दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version