दयाशंकर पांडेय, प्रतापगढ (यूपी), NIT;
विकासखंड पट्टी प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में प्राथमिक विद्यालय एवं आगनबाडी समेत 51 योजनाओं का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कैबिनेट मंत्री मोती सिंह सरस्वती के पूजन और माल्यार्पण करके शुरुआत की।स्वागत समारोह ऊसर सुधार की महिला कर्मचारियों ने किया। सभा की अध्यक्षता पट्टी प्रमुख राकेश प्रताप उर्फ पप्पू सिंह में की कैबिनेट मंत्री मोती सिंह का स्वागत राधेश्याम चौरसिया प्रधान नारंगपुर रमा शंकर पांडे रमाकांत मिश्र मंगरु सिंह एडीओ पंचायत पट्टी एवं पट्टी प्रमुख राकेश कुमार सिंह ने माला पहनाकर मंत्री जी का स्वागत किया मोती सिंह ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा गरीब एवं असहाय बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय को इंग्लिश मीडियम का दर्जा दिलाने के लिए प्रयासरत एवं जिम्मेदार बताया मंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालयों के अंग्रेजी माध्यम से शीकरण करने के लिए कटिबद्ध है मोती सिंह बबुआ और बुआ समेत समस्त विपक्षी दलों को एक होना एक बेमेल गठबंधन बताया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो पुत्र अपने पिता का नहीं होगा वह इस प्रकार के गठबंधन का साथ कैसे निभाएगा बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को भी उन्होंने आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इलाहाबाद के सर्किट हाउस का कांड मायावती भूल गई तथा कांग्रेस के युवराज कहे जाने वाले राहुल गांधी को तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति 40 वर्ष की उम्र में अभी तक अपना घर परिवार नहीं बता पाया वह देश के हित में क्या करेगा कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने पट्टी विधानसभा को 24 घंटे बिजली दिलाने और पट्टी क्षेत्र की समस्त सड़कों के निर्माण के लिए अपनी कटिबद्धता व्यक्ति की मोती सिंह ने कहा की पत्ती का विकास तब होगा जब पट्टी विधानसभा से अपराध एवं भ्रष्टाचार शुन्य होगा मोती सिंह के कहा कि देश की नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार देश में शिक्षा आवास गरीब परिवार को मुहैया कराने के लिए सदैव अथक प्रयास कर रही है एवं प्रदेश में योगी जी के अगुवाई वाली सरकार गरीब के विकास एवं प्रदेश में व्याप्त अराजकता गुंडागर्दी और अपराध से मुक्त बनाने के लिए प्रयत्नशील है मोती सिंह ने कहा कि हम भक्ति के विकास में जातिवाद धर्मवाद और वर्गवाद से कोई रिश्ता नहीं रखते हैं हमारा केवल पट्टी से एक ही रिश्ता है वह विकास का इस मौके पर पट्टी क्षेत्र के एडीओ पंचायत मंगल सिंह, रामदुलार सिंह ,राजा अर्जुनप्रताप सिंह, सौरव सिंह ,रमा शंकर पांडे, विनोद मिश्रा ,रमाकांत मिश्रा ,सुरेश चौरसिया ,केदारनाथ चौरसिया ,सदाशिव तिवारी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष पवन सिंह , भाजपा जिला मंत्री अशोक श्रीवास्तव, भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय,पूर्व नगर अध्यक्ष जुग्गी लाल जायसवाल, अध्यापक अजय जायसवाल, अधिवक्ता विपिन सिंह, राजू सिंह, जीतलाल जायसवाल ,राधेश्याम चौरसिया , प्रधान आनंद शुक्ला , प्रधान अनिल तिवारी, शुभम भारद्वाज ,राजेश पांडे ,मोनू मिश्रा, क्षेत्राधिकारी पट्टी डॉ एस के सिंह डायरेक्टर कृषि अनुसंधान केंद्र नारंगपुर राना सिंह, बीबीपुर राना सिंह, संजय सिंह,पंकज पांडे रविशेष पांडे ,दिनेश मिश्रा समेत सैकड़ों ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सम्मानित लोग उपस्थित थे।
