हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), IT;
हरगांव थाना अन्तर्गत हरगांव -महोली मार्ग पर ग्राम फिरोजपुर के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली व मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरगांव में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुये गम्भीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल सीतापुर रिफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगांव थाना अन्तर्गत महोली रोड पर ग्राम फिरोजपुर के समीप चीनी मिल हरगांव को गन्ना लेकर आ रही ट्रेक्टर ट्राली की हीरो हाण्डा मोटरसाइकिल संख्या U.P. 34 F. 9905 में हुयी टक्कर में ग्राम अख्तियार थाना हरगांव निवासी 25 वर्षीय रंजीत कुमार पुत्र किशोरी लाल व 40 वर्षीय रामेन्द्र यादव उर्फ मुलायम पुत्र शिवराम गम्भीर रुप से घायल हो गये जिन्हें सूचना पाकर मौके पहुंची 100 नम्बर पुलिस ने इन्सानियत का परिचय देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सीतापुर रिफर कर दिया गया है।
इस सम्बन्ध में मौजूद चिकित्सक ने NIT संवाददाता को बताया की दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। इन दोनों युवकों के सिर में चोट होने के कारण इनकी नाक से निकल रहे ब्लड को देख कर ब्रेन हैमरेज होने की सम्भावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।
