Edited by Sabir Khan, मुंबई, NIT;
अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिंदी परिषद के राष्ट्रीय संस्थापक हृदय नारायण मिश्रा द्वारा सिवनी जिले के घंसौर निवासी पत्रकार पंडित पीयूष मिश्रा को प्रदेश का मीडिया प्रभारी बनाया गया है। ज्ञात हो कि पंडित पीयूष मिश्रा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में रहने के साथ-साथ ब्राह्मण समाज की एकता के लिए निरंतर प्रयास जारी रखे हुए हैं और वे इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में भी वरिष्ठ पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं। वर्तमान में पंडित पीयूष मिश्रा अंतर्राष्ट्रीय ब्राम्हण महा संस्था के प्रदेश मीडिया प्रभारी भी है। इनके अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिंदी परिषद में मध्य प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त होने पर समस्त इष्ट मित्रों सहित शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की हैं।
