अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT;
भिण्ड में आज अटेर रोड पर स्थिति गजबदन मैरिज गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के तहत संगठन में उपस्थित जिला अध्यक्ष रविकांत दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक भदौरिया, जनपद अध्यक्ष सोमराज सिंह नरवरिया, जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह भदौरिया, आंसू अरेले, धर्मेंद्र भदौरिया उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में अटेर के समस्त सचिव और सरपंच मौजूद रहे। सभी की सहमति से मध्य प्रदेश पंचायत सचिव के अध्यक्ष रविकांत दीक्षित ने अटेर ब्लॉक अध्यक्ष के लिए हीरेन्द्र प्रताप सिंह नरवरिया को चुना गया।
