मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने बुरहानपुर निवासी द्रविन्द्र मोरे को मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए मान्य होगी। बाल अधिकार आयोग एक अर्द्ध न्यायिक संस्थान है। बाल अधिकारों के अतिक्रमण, बच्चों की रक्षा और उनके विकास के लिए विद्यमान कानूनों के क्रियान्वयन और बच्चों की कठिनाईयों को कम करने और उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में प्राप्त शिकायतों की जांच करना और स्व प्रेरणा से इन विषयों पर ध्यान देना आयोग का दायित्व हैं। श्री मोरे की इस नियुक्ति पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं दी है, कि वह बच्चों के अधिकारों की संरक्षण के लिए अपने लंबे सामाजिक कार्यों के अनुभव का उपयोग कर कर्तव्य परायण होकर संवेदनशीलता और पूरी सिद्दत के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
