खामगांव में राशन अनाज की कालाबाज़ारी, यातायात ठेकेदार गुप्ता सहित चार लोगों पर अपराध दर्ज | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; ​खामगांव में राशन अनाज की कालाबाज़ारी, यातायात ठेकेदार गुप्ता सहित चार लोगों पर अपराध दर्ज | New India Timesबुलढाणा ज़िले में राशन तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर चंद्रकांत पुलकुंडवार व एसपी शशिकुमार मीणा के आदेश पर जिले भर में अनेक स्थानों पर छापा मारकर हजारों क्विंटल राशन का अनाज पकड़ा गया था किंतु आपूर्ति मंत्री गिरीश बापट के जिला दौरे के बाद से यह कार्रवाई थम सी गई थी और इस दौरे के बाद से ही जिले में एक बार से फिर राशन माफियाओं ने सर उठाना शुरू कर दिया है। कल खामगांव में सरकारी यातायात ठेकेदार के ट्रक से राशन का गेहूं अवैध रूप से उतार कर एक अन्य निजी वाहन में डालते समय छापा मारकर पुलिस ने पकड़ा। इस मामले में राशन यातायात ठेकेदार राजू गुप्ता सहित चार लोगों पर खामगांव के शिवाजी नगर पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है।​खामगांव में राशन अनाज की कालाबाज़ारी, यातायात ठेकेदार गुप्ता सहित चार लोगों पर अपराध दर्ज | New India Timesबुलढाणा जिले में सरकारी राशन का अनाज सभी तहसील के गोदामों तक पहुंचाने का सरकारी ठेका श्रीनाथ ट्रॉन्सपोर्ट कंपनी अमरावती ने ले रखा है। 26 मार्च को खामगांव से एफसीआई के गोदाम से 340 सरकारी गेहूं की बोरियां ले कर ट्रक क्र. MH-27-X-736 बुलढाणा के तहसील स्तरीय गोदाम के लिये शाम के समय रवाना हुआ जो खामगांव में ही बायपास रोड पर एक होटल के पास जा कर रुक गया। रात गुजरने के बाद अगले दिन 27 मार्च की सुबह 5 से 6 बजे के दरमियान में इस सरकारी यातायात ठेकेदार के ट्रक से गेहूं की बोरियां उतार कर दूसरे निजी वाहन क्र. MH-28-1650 में डाले जा रहे थे तभी खामगांव के शिवाजी नगर पुलिस थाने के एक दल ने छापा मार कर 3 लोगों को पकड़ कर पूछ ताछ की किन्तु दोनों वाहनों के चालक पुलिस को समाधानकारक उत्तर नहीं दे पाए। इस घटना के बारे में थानेदार श्री हुड ने खामगांव तहसीलदार श्री पाटिल को पत्र दे कर वाहनों की जांच के आदेश दिए। जांच में पहले तो ढिलाई बरती गई और यातायात ठेकेदार को बचाने का प्रयास किया गया था किंतु आखिर कल देर रात में आपूर्ति निरीक्षक गजानन चौहान की शिकायत पर आरोपी यातायात ठेकेदार राजू गुप्ता (अमरावती),गोदाम प्रतिनिधि जी.एस. देशपांडे ,चालक शेख नदीम शेख नईम, हसन खान हुसेन खान, सैय्यद इरफान सैय्यद असलम पर जीवनावश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 ,5, 7 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि यातायात ठेकेदार राजू गुप्ता व गोदाम प्रतिनिधि देशपांडे फरार बताए जा रहे है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version