नकदी व जेवरात ले उडी बहू, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; ​नकदी व जेवरात ले उडी बहू, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज | New India Timesभिण्ड जिले में एक अजब मामला सामने आया है। एक बहू ही अपने पिता के साथ मिलकर अपने ही घर से नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार भिण्ड के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुर गांव में विगत रात कलयुगी बहू ने कुछ ऐसा किया जिसे देख लोगो के होश उड़ गए।बहु ने अपने पिता के साथ मिलकर घर में रखे पैसे व जेवरात लेकर ले उड़ी। घर के मुखिया सुरेंद्र नरवरिया ने खेत से आकर अपने घर को देखा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और जब उन्होंने अंदर देखा तो घर का समान बिखरा पड़ा था। इसके बाद सुरेंद्र ने अपने पुत्र साहुल को फ़ोन कर खेत से बुलाया तब देखा कि घर के अलमारी व बक्से का ताला टूटा पड़ा था और लगभग 1.50 लाख रुपये लेकर बहु अपने पिता के साथ फरार हो गई है।​नकदी व जेवरात ले उडी बहू, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज | New India Timesजब बहु रश्मी घर से जा रही थी तभी गांव के लोगों ने रोका भी था लेकिन रश्मी ने जवाब दिया कि मैं अपने पिता जी बृजेश सिंह नरवरिया व अपने भाई के साथ जा रही हूं जो कि निवासी राजगढ़िया थाना गोरमी के हैं, वह मुझे लेने आए हैं तो मैं उनके साथ घर जा रही हूं और वह नही रुकी। हालांकि इस मामले की शिकायत देहात थाने में साहुल के द्वारा की गई है। अब देखते हैं कि पुलिस इस मामले में क्या कार्यवाही करती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version