छपारा में आपसी रंजिश में युवकों के दो गुटों चाकूबाजी, एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर | New India Times

पीयूष मिश्रा/अश्वनी मिश्रा,सिवनी/ छपारा (मप्र), NIT; ​

छपारा नगर में कल रात्रि करीब 9:00 बजे माता वार्ड स्थित साकार सिटी में युवकों के दो गुटों के बीच चल रही पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। साकार सिटी में नव युवकों के दो गुटों के बीच चाकूबाजी के चलते एक युवक की सिवनी अस्पताल में मौत हो गई है वही दो अन्य युवक नागपुर रेफर कर दिए गए हैं।छपारा में आपसी रंजिश में युवकों के दो गुटों चाकूबाजी, एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर | New India Timesप्राप्त जानकारी अनुसार कल रविवार शाम झंडा चौक बाजार में स्थित माठु चौरसिया की दुकान में इन युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ था जहां पर माठू चौरसिया की दुकान के काउंटर और लाइट सहित अन्य सामान भी तोड़े गए थे जिसके बाद नव युवकों का एक गुट माता वार्ड स्थित साकार सिटी में जाकर बैठा हुआ था जिसके बाद अन्य नव युवकों का एक गुट वहां पर पहुंच गया जिसके बाद वाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने चाकू और अन्य धार धार हथियार से देवेंद्र नेताम, रोहित बंजारा और अमन श्रीवास्तव पर हमला कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है और इस पुरानी रंजिश का परिणाम कल रात्रि करीब 9:00 बजे देखने को मिला जहां सरकार सिटी में नव युवकों के एक गुट के द्वारा धार धार और चाकूबाजी से हमले में देवेंद्र नेताम की सिवनी अस्पताल में मौत हो गई ज्ञात हो कि देवेंद्र पिता रामजीयन नेताम सिर्फ 17 वर्ष का था और यह छपारा के डूंगरिया वार्ड में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए अमन श्रीवास्तव और रोहित बंजारा को भी नागपुर रेफर कर दिया गया है जहां पर उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस पूरे मामले में छपारा के ही अंकित कोष्टा सहित अनुराग सोनी उर्फ गप्पी का नाम प्रमुखता से सामने आने के बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बताया तो यह भी जा रहा है कि इस हत्याकांड मामले में और भी अन्य युवकों के नाम सामने आ सकते हैं बरहाल छपारा पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल की बात कहते हुए कुछ भी जवाब देने से बच रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version