साहिल राईन यूथ बिग्रेड ने इराक़ में मारे गए भारतीयों को दी श्रद्धांजलि | New India Times

जमील खान, इटवा- सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT; ​साहिल राईन यूथ बिग्रेड ने इराक़ में मारे गए भारतीयों को दी श्रद्धांजलि | New India Timesइराक में मारे गए 39 भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए सिद्धार्थ नगर जिला के इटवा कस्बे में युवा समाज सेवी साहिल राईनी के नेतृत्व में  युवाओं ने शोक सभा आयोजित की। इटवा चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान युवाओं ने सरकार से मांग की कि वह आतंकवाद के खिलाफ ठोस नीति बनाएं और इसे जड़ से खत्म करें।

इराक में आतंकी संगठन ISIS द्वारा 39 भारतीय नागरिकों को मारे जाने की पुष्टि के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। शोक सभा कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिये दुआ मांगी गई। इस मौके पर सभी मौजूद लोगों ने केन्द्र सरकार से अन्य देशों से मिलकर आंतकवाद के खिलाफ रणनीति बनाकर उसको समाप्त करने की मांग की। ​साहिल राईन यूथ बिग्रेड ने इराक़ में मारे गए भारतीयों को दी श्रद्धांजलि | New India Timesश्रद्धांजलि सभा की अगुवाई कर रहे साहिल राईनी ने कहा कि इराक में आंतकवादियों द्वारा 39 भारतीयों को अगवा कर मौत के घाट उतार दिया गया, पूरा देश मारे गए लोगों के परिवारों के साथ है और दुखी है।

बृजेश जायसवाल ने कहा कि आंतकवाद को समाप्त करने के लिये अन्य देशों के साथ बैठक कर रणनीति बनानी चाहिये, जिससे पूरे विश्व में पनपते आंतकवाद का अंत किया जा सके।

श्रद्धांजलि सभा में दिलशाद खान, अख्तर, ज़ैन खान, शिवम (राजा) ,सुल्तान रज़ा, अफ़रोज़, अब्दुर्रहीम, तारिक़, राजेश, मनीष , अजय आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version