आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस होगा बुरहानपुर रेलवे स्टेशन, देश के 90 आदर्श रेलवे स्टेशनों में बुरहानपुर का भी हुआ चयन | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; ​आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस होगा बुरहानपुर रेलवे स्टेशन, देश के 90 आदर्श रेलवे स्टेशनों में बुरहानपुर का भी हुआ चयन | New India Timesभारत सरकार व रेल मंत्रालय द्वारा देश के 90 स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना प्रस्तावित है, जिसमें मध्यप्रदेश के 5 स्टेशनों को शामिल किया गया है, जिस में भुसावल मंडल के अधीन एक मात्र स्टेशन बुरहानपुर भी शामिल है। 

रेल विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बुरहानपुर रेलवे स्टेशन का मुआयना कर उक्ताशय प्रस्ताव तैयार करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच की है। सूत्र बताते हैं कि प्रस्तावित आदर्श रेल्वे स्टेशन की इस योजना के क्रियान्वयन पश्चात ऐक्सीलेटर मशीन, लिफ्ट,नई बिल्डिंग, नागरिक सुविधा के मद्देनजर अन्य निर्माण कार्य आदि आगामी सालों में होने से बुरहानपुर रेलवे स्टेशन का नक़शा ही बदल जाऐग। अब बुरहानपुर के दोनों कद्दावर नेता इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए अपनी ऊर्जा एंव क्षमताओं का उपयोग करें तो ही बुरहानपुर आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित होगा अन्यथा पिछड़ने में समय नहीं लगता।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version