राहुल यादव, जौनपुर (यूपी), NIT;
जौनपुर जिला के मडियाहूंब्लाक के कादीपुर गांव में राजकीय विपणन गोदाम बनाया गया है, जहां से खुलेआम सरकारी अनाजों की कालाबाजारी हो रही है।
योगी सरकार के दावे पर भ्रष्ट अधिकारी भ पानी फेर रहे हैं। आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से खुलेआम सरकारी अनाजों की कालाबाजारी हो रही है। गरीब जनता के निवाले का अनाज खुले आम बेचा जा रहा है फिर भी शासन प्रशासन मौन है। अब देखना यह है कि क्या शासन प्रशासन गरीबों के निवाले पर डाका डालने वाले अनाज माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई कर इस लूट को बंद करती है या यूं ही यह खेल जारी रहेगा।
