अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT;
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश प्रभारी श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर शर्मा ने भिंड नगर के निवासी श्री आकाश शर्मा को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ का युवा प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। श्री शर्मा भाजपा नमामि देवी नर्मदे प्रकल्प में प्रदेश सह संयोजक हैं तथा पूर्व में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद में संगठनमंत्री भी रह चुके हैं।
श्री शर्मा ने अपने मनोनयन पर कहा कि मैं सदैव समाज व राष्ट्रहित के भलाई के लिये कार्य करता रहूंगा।
श्री आकाश शर्मा के मनोनयन पर सामान्य प्रशासन विभाग मंत्री श्री लालसिंह आर्य, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व विधायक श्री मुन्नासिंह भदौरिया, अमित चौधरी, ह्रदेस पुरोहित, दीपू जोशी, अनुराग शर्मा ,सौरभ मिश्रा, अंकित शर्मा, निमित चौहान, शेरू पचौरी , रंजीत अवस्थी, उमेश वर्मा, प्रसून भारद्वाज आदि ने बधाई दी है।
