आग लगने से कई बीघा गन्ने की फसल जलकर राख | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​आग लगने से कई बीघा गन्ने की फसल जलकर राख | New India Timesगोला के पास ग्राम तिसौरा में गन्ने के खेत में आग लगने से कई किसानों के गन्ने के खेत जलकर राख हो गए। राकेश गुप्ता के छोटे भाई संजय गुप्ता ने अग्निशमन विभाग को फोन से सूचना दी लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक गन्नें के खेत जल चुके थे।

राकेश गुप्ता ने बता कि आग दोपहर के ढाई बजे लगी जिसे देख गांव के लोगों ने ट्रेक्टरों से खडे गन्ने की खेत की जुताई करके आग पर काबू पाया गया। गांव के लोगों ने आग बुझाने में काफी मेहनत की। राकेश गुप्ता ने बताया कि हमारा दो बीघा गन्ना जला है साथ ही प्रधान भिखारी लाल, बालक राम वर्मा, महादेव वर्मा, संतराम का भी गन्ना  जल गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version