अरशद आब्दी/राहुल कोष्टा, झांसी (यूपी), NIT;
बेसिक शिक्षा परिषद् कर्मचारी शिक्षक वेतन भोगी सहकारी समिति का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शिक्षा भवन परिसर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधान परिषद् सदस्य यज्ञदत्त शर्मा ने शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए महापौर रामतीर्थ सिंघल ने शिक्षकों को अभिभावक तुल्य बताया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पूर्व ज़िलाध्यक्ष जयदेव पुरोहित, संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी, ज़िला विद्यालय निरीक्षक नीरज कुमार पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार रहे। अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। ज़िला के सभापति के रूप में संजीव तिवारी, बैंक प्रतिनिधि के रूप में जितेन्द्र दीक्षित, नगर सभापति के रूप में भारत भूषण राय, ब्लॉक संचालक के रूप में अतीस अहिरवार, भूपेन्द्र व्यास, गोविन्द सिंह, नम्रता रावत, मनोज शर्मा, नीलम तिवारी, चन्द्रशेखर कुशवाहा ने शपथ ली। इस दौरान संरक्षक सुनील पाण्डेय, प्रवक्ता अब्दुल नोमान, अमित कुमार स्वर्णकार, चौधरी धर्मेन्द्र, संजीव बुधौलिया, अरुण निरञ्जन, अकील बेग आदि मौजूद रहे। संचालन नितिन चौरसिया व आभार संजीव तिवारी ने व्यक्त किया।
