अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल, NIT;
आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थिति एम्स हॉस्पिटल में आज सुबह चाय और बिस्किट वितरण किया गया।
मौलाना मोहम्मद अनवर नदवी ने NIT संवाददाता को बताया कि इस संस्था को 50 वर्ष पूर्व मौलाना अबुल हसन नदवी ने स्थापित किया था, जिस का मक्सद मानवता की खिदमत करना है और आपसी प्रेम भाईचारा को बढ़ाना है व नफरत की आग को बुझाना है। आगे उन्हों ने बताया कि इस कार्य को हम लोग भोपाल में लगभग तीन वर्षो से कर रहे हैं। यहां एम्स में लगभग तीन माह से हर सोमवार को हमारा शिविर लगता है।
