हरदा जिले में 1178 स्कूलों में एवं 697 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक की गोली  | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​हरदा जिले में 1178 स्कूलों में एवं 697 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक की गोली  | New India Times हरदा जिले में आज 9 फरवरी को सभी शासकीय तथा प्राइवेट स्कूलो में एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को  कृमिनाशक की दवाा खिलाई जाएगी साथ ही 09 फरवरी को छूटे हुये बच्चों को 15 फरवरी 2017 को माॅप-अप दिवस पर खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा ताकि उक्त समय में जिले के लक्षित बच्चों को 100%  कृमिनाशक की दवाई खिलाई जा सके। 

डाॅ के के नागवंशी जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 01 से 19 वर्ष तक की आयु के बच्चों के पेट में कृमि होने के कारण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में कमी, खून की कमी होना, पेट मे दर्द होना, कुपोषित होना, उल्टी व दस्त होना, बच्चों में चिडचिडापन आना एवं भोजन में कमी होना इत्यादि लक्षण कृमि के होते हैं। ऐसी स्थिति में उन बच्चों को कृमिनाशक दवा देना चाहिए।   

 डाॅ के के नागवंशी जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी बच्चों को दिनांक 9 फरवरी 2017 को सभी स्कूलो में एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी ताकि सभी बच्चे स्वस्थ्य रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version