झाँसी नगर में होटल कुँवर पैलेस में फिल्म आशिकी में धमाल मचाने वाले स्टार राहुल रॉय हुए मीडिया से रूबरू | New India Times

अरशद आब्दी/रोहित रजक, झाँसी (यूपी),NIT; ​

झाँसी नगर में आज होटल कुँअर पैलेस में हुईं प्रेस वार्ता के दौरान फिल्म आशिकी में धमाल मचाने वाले स्टार राहुल रॉय मीडिया से मुखातिब हुए। 
आशिकी और जुनून और दिलवाले कभी न हरे जैसी सुपरहिट फिल्मों के हीरो राहुल राॅय ने कहा कि लंबे समय तक अच्छा संदेश देने वाली फिल्में सौ करोड़ का बिजनेस अवश्य करती हैं। धार्मिक फिल्मों की वकालत करते हुए राहुल रॉय ने कहा कि एक बार फिर इन फिल्मों का दौर लौटेगा। उन्होंने नई प्रतिभाओं को मुम्बई आकर चांस लेने के सवाल पर कहा कि मुम्बई में बड़े अथवा छोटे पर्दे का कलाकार बनना आसान काम नहीं है। और कहा कि परिवार का साथ होना जरूरी है ।तभी एक बहुत अच्छा मुकाम हासिल होता है। ​झाँसी नगर में होटल कुँवर पैलेस में फिल्म आशिकी में धमाल मचाने वाले स्टार राहुल रॉय हुए मीडिया से रूबरू | New India Times

समीर खान ने बताया कि कार्यक्रम में कृपा करो सांई फिल्म के डायलॉग देखने को मिलेंगे। राहुल रॉय अपनी कुछ फिल्मों के गाने भी सुनायेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने वाले कुछ लोग डांस करेंगे तो कुछ एक्टिंग व मॉडलिंग करेंगें।
वहीं एस.के अकेडमी ऑफ आर्ट सोसायटी के डायरेक्टर समीर खान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मिस्टर एंड मिस बुन्देलखंड कार्यक्रम का ग्रांड फिनाले है। जिसमें क्षेत्र के लगभग 40 कलाकार भाग लेगें कार्यक्रम में जो जीतेगा उसे फिल्म स्टार राहुल रॉय स्वयं सम्मान देंगे। उन्होंने बताया कि जो विजेता नहीं होते हैं, उन्हें राहुल रॉय द्वारा अलग से सम्मनित कराया जायेगा, ताकि उनका प्रोत्साहन बना रहे। जिसमें उन्होंने बताया कि ब्राइटल ड्रिम प्रजेन्टस मिस्टर एंड मिस बुन्देलखंड 2018 कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव, झाँसी विधायक रवि शर्मा होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन द्वारा कराया जायेगा। इसके साथ ही बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, समाजसेवी संजय वर्मा कार्यक्रम के अध्यक्ष व व्यापारी नेता संजय पटवारी, अरविन्द वशिष्ट, राहुल रिछारिया, संतराम पेंटर, नरेन्द्र झा विशिष्ट अतिथि रहेंगे। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version