वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश में जहाँ योगी सरकार बेलगाम मजनुओं पर लगाम लगाने के लिए एंटीरोमियो स्क्वाड बना कर महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित कर रही है वहीं गोला गोकर्णनाथ में बेलगाम मजनुओं अंकुश लगाने में यहां की पुलिस भी पीछे नहीं है। बताते चले कि आये दिन राह चलती लड़कियों को छेड़ना गोला के मनचलों का रोज़मर्रा का काम हो गया था, पर तेज तर्रार एसआई योगेश कुमार शंखधार जी के कुशल नेतृत्व की टीम ने अभी तक 12 मजनुओं को पकड़कर उनके परिवार वालों के हवाले किया है। इसी क्रम में गोला कस्बे में कल रात्रि को स्वयं गोला कोतवाल संजय कुमार त्यागी के साथ बड़ी बारीकी से पैदल गश्त की गयी। गश्त में एस आई योगेश शंखधार , योगेश गिरि, विपिन कुमार व सिपाही राकेश कुमार आदि पुलिसकर्मी साथ में मौजूद रहे।
