मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
सीरिया में निर्दोष नागरीकों के हो रहे नरसंहार का निषेध यवतमाल के मुस्लिम भाईयों ने 16 मार्च को निषेध रैली निकालकर किया और जिलाधिकारी के मार्फत भारत के राष्ट्रपती को ज्ञापन सौंपा गया।
यवतमाल के तिरंगा चौक पर मुस्लिम भाईयों की एक रैली शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए पहुंची जो यहां सभा में तब्दील हो गयी। सभा में समाज के नेता, वरिष्ठों ने मार्गदर्शन किया। सीरिया में गत कुछ दिनों से गृहयुद्ध शुरू है। वहां के राज्यकर्ता रशिया और इजराइल इस देश की सहायता से वहां हुकुमशाही लाने का प्रयास कर रही हैं, इसका विरोध करने वाले नागरिकों को वहां की सेना द्वारा मौत के घट उतारा जाता है, इसका निषेध इस समय किया गया। भारत सरकार इस मामले में आंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाए तथा इसमें हस्तक्षेप करे ऐसी मांग भी ज्ञापन में की गई है। इस निषेध रैली में तारिक साहिर लोखंडवाला, शब्बीर खान, सैय्यद शारिक अली, मो.आसीम अली, मकसुद अली पटेल, एम.जावेद, रेहान बेग, अन्वर खान, इमरान देशमुख, साजिद साहिर, निज़ाम काज़ी, रियाज़ चौहान, फसीउल्लाह खान, जुनैद खान, नासिर मौलवी, वसीम खान, जावेद इकबाल, सैय्यद मतीन आआदि के अलावा शहर के मुस्लीम भाई बडी संख्या में शामिल हुए।
