मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अन्तर्गत श्री कामाख्यादेवी यात्रा के लिए 365 यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से किया गया रवाना | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; ​
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अन्तर्गत श्री कामाख्यादेवी यात्रा के लिए 365 यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से किया गया रवाना | New India Timesमुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अन्तर्गत श्री कामाख्यादेवी यात्रा के लिए जिले के 365 यात्रियों को स्पेशल ट्रेन के माध्यम से रेलवे स्टेशन भिण्ड से रवाना किया गया। 

 सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य की ओर से पार्टी पदाधिकारियों ने सभी यात्रियों का माल्यार्पण किया। साथ ही उनको शॉल प्रदान की। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अन्तर्गत जिले के पात्र यात्रियों को चिन्हांकित तीर्थो के दर्शन कराने के क्रम में आज यहां से श्री कामाख्यादेवी यात्रा के लिए रवाना हुए 365 यात्रियों को दर्शन के उपरांत स्पेशल ट्रेन भिण्ड रेल्वे स्टेशन पर 21 मार्च 2018 को वापिस छोडेगी। स्पेशल ट्रेन के रवाना होने के पूर्व यात्रियों की बोगी में पार्टी पदाधिकारियों ने श्री कामाख्यादेवी की आरती उतारी। साथ ही यात्रियों की यात्रा पर जाने और आने की कुशल कामना के लिए शुभकामनाएं दीं। 

कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अन्तर्गत श्री कामाख्यादेवी यात्रा के लिए विभागीय अधिकारियों के माध्यम से चिन्हांकित किया जाकर स्पेशल ट्रेन से श्री कामाख्यादेवी यात्रा के टिकिट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अन्तर्गत पात्र यात्रियों को तीर्थो की यात्रा कराने की सुविधा समय-समय पर उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत जिले के 365 तीर्थ यात्रियों ने म.प्र.सरकार एवं जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। 

रेलवे स्टेशन भिण्ड पर यात्रियों को रवाना करने के अवसर पर नगर पालिका गोहद के अध्यक्ष श्री भीकम सिंह कौशल, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्री कमल सिंह तोमर, पार्टी पदाधिकारी श्रीमती अर्चना शर्मा, श्री धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, श्री शातनु सिंह भदौरिया उर्फ फकीरे, श्री रामबाबू उपाध्याय, श्री लाखन सिंह गुर्जर, श्री मुकेश लहारिया, श्री सुरेन्द्र सिंह तोमर, श्री प्रताप कुशवाह, श्री जगदीश गुप्ता, श्री कालीचरण गुप्ता, श्री प्रमोद कामद एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी, पत्रकार मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version