हाशिम अंसारी/राकेश पाण्डेय, सीतापुर (यूपी), NIT;
हरगांव थाना के अन्तर्गत मुख्य मार्ग पर थाना गेट के सामने सीतापुर आर टी ओ द्वारा एक भूसी भरे ट्रक से खुले आम अपने सिपाहियों के माध्यम से अवैध वसूली का मामला सामने आया है।
सूत्रों के अनुसार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी के सिपाहियों ने सक्षम अधिकारी A.R.T.O. की मौजूदगी में भूसी भरी टृक से लगभग 13 हजार रुपये वसूल की है। आरोप है कि आरटीओ सीतापुर अपने चुनिन्दा लोगों के साथ हर सप्ताह क्षेत्र में आकर अपनी जेब भर कर वापस चले जाते हैं।
