दूध का नमूना एक, लैब से मिली दो अलग रिपोर्ट | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ, NIT; ​दूध का नमूना एक, लैब से मिली दो अलग रिपोर्ट | New India Times

दूध का नमूना एक , जांच करने वाली लैब एक पर रिपोर्ट दो। 

एफएसडीए की जिला इकाई ने दूध को सुरक्षित श्रेणी में घटिया गुणवत्ता के आधार पर फेल बताया, वहीं लैब से जारी दूसरी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दूध में यूरिया की मात्रा तय मानक से अधिक पाए जाने पर नमूना अनसेफ श्रेणी (जानलेवा स्तर तक हानिकारक) के आधार पर फेल पाया। मामला मोहनलालगंज के मऊ गांव में 3 फरवरी को पुलिस की छापेमारी में अमूल प्लांट को सप्लाई किए जा रहे दूध टैंकर से हो रही चोरी व मिलावटी दूध खपाने से जुड़ा है।एसपीआरए सतीश कुमार ने अलीगंज स्थित एफएसडीए लैब में जांच को भेजे नमूनों की रिपोर्ट बुधवार को सार्वजनिक की। बताया कि टैंकर के इतर खुले ड्रम में मौजूद दूध का नमूना अनसेफ श्रेणी में फेल आया है।लैब एनालिस्ट ज्योत्सना बाजपेयी के हस्ताक्षर से जारी रिपोर्ट में मिल्क फैट और मिल्क सॉलिड नॉट फैट की मात्रा तय मानक से कम पाए जाने के साथ यूरिया तय मानक से करीब दोगुना (1323 पीपीएम) पाया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस मामले में पकड़े गए रसूल अहमद के खिलाफ कार्रवाई तय करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version