अबरार अअहमद खान/मुकीज खान, भोपाल, NIT;
राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाने क्षेत्र में छेड़छाड़ और मारपीट से आहत होकर गीतांजलि कॉलेज की आरती नामक छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी, जिस से कॉलेज की छात्रायें दहशत में जी रही थीं। इसी के चलते आज भोपाल पुलिस ने पुराने शहर के दो दर्जन से अधिक बदमाशों और मजनुओं का डीआईजी बंगले से गीतांजलि कालेज तक पैदल जूलूस निकाला।
गौतम नगर थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने NIT सावांददाता से बताया कि पुलिस ने आम जनता और लड़कियों के मन से बदमाशों और मनचले आशिकों का खोफ निकालने के लिये यह मुहिम चलाई है।
