छेडछाड व मारपीट से आहत छात्रा ने लगाई फांसी, एवीपी छात्र संगठन ने आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर कर किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल, NIT; ​​राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाने क्षेत्र में छेड़छाड़ और मारपीट से आहत होकर गीतांजलि कॉलेज की आरती नामक छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली, जिससे नाराज छात्र संगठन एवीपी ने नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।​छेडछाड व मारपीट से आहत छात्रा ने लगाई फांसी, एवीपी छात्र संगठन ने आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर कर किया विरोध प्रदर्शन | New India Timesआरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग को लेकर ABVP छात्र संगठन ने मंगलवार सुबह पुलिस के खिलाफ रैली निकल कर जमकर विरोध प्रदर्शन किय़ा। शहर के हिन्दू संगठन और लोगों ने भारी संख्या में गौतम नगर थाने के बाहर सड़क पर उग्र प्रदर्शन किया, साथ ही साथ पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। वहीं इस मामले में राजनैतिक संरक्षित संगठनों द्वारा इस मामले को धर्मिक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। दोषी को कठोर से कठोर सज़ा मिलनी चाहिए इसमे कोई दो राय नहीं, पर किसी घटना को धार्मिक रूप दे कर भोपाल की फिजा को खराब होने से बचाने के लिए प्रशासन, पत्रकार और सभी नागरिकों को संयम से कार्य करने की ज़रूरत है। हालांकि पुलिस द्वारा कार्यवाही पर शक करने की आवश्यता नही है। आरोपी को पुलिस ने अदालत से जेल पहुंचा दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version