अबरार अहमद खन, भोपाल, NIT;
साढ़े नौ लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 83 में दो जगह सीसी रोड बनवाए जा रहे हैं, इसके लिए रविवार को वार्ड पार्षद एवं जोन क्रमांक 18 की अध्यक्षा श्रीमती मनफूल मीना ने भूमि पूजन किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता श्री श्याम सिंह मीना ने NIT संवाददाता को बताया कि 8 लाख की लागत से ग्राम अकबरपुर में पटेल आटा चक्की के पास सीसी रोड बनवाया जा रहा है, इसके अलावा एक रोड बांसखेड़ी में भी बनवाया जा रहा है इस पर करीब डेढ़ लाख की लागत आ रही है। भूमि पूजन कार्यक्रम में स्थानीय रहिवासी मौजूद रहे।
