जल की मौजूदा हालात को देखते हुए निर्माणकार्य पर पाबंदी लगाने की मांग | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​जल की मौजूदा हालात को देखते हुए निर्माणकार्य पर पाबंदी लगाने की मांग | New India Timesयवतमाल शहर में बारिश कम होने से शहर में पानी पानी आपूर्ति करने वाले निळोणा, चापडोह जलाशय में कम पानी है, जिससे शहर में 15 दिन में एक बार पानी मिल रहा है, ऐसे हालात में शहर में निर्माणकार्य शुरू हैं, नीजी, सार्वजनिक, सरकारी निर्माणकार्य पर पानी का उपयोग धडल्ले से हो रहा।  यह बात जिलाधिकारी को सौपे ज्ञापन में डॉ.दिलीप घावडे ने कही है। शहर के कई बस्तियों में जीवन प्राधीकरण का पानी नहीं पहुंचता, जिससे पानी की किल्लत बढती जा रही है।  भूजल स्तर भी नीचे चला गया है  ऐसे हालात में निर्माणकार्य पर रोक लगाएं। उपलब्ध पानी का नियोजन 30 जून तक करें, ऐसी मांग निवेदन द्वारा अशोक बोबडे, प्रविण देशमुख, अरूण राउत, दिनेश गोगरकर, विजय काळे, भैयासाहेब जगताप, दिलीप काळे, अनिल गायकवाड, अविनाश पांडे ने की है 

By nit

Exit mobile version