शेरा मिश्रा/अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र), NIT;
विजयराघवढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाली आगनबाडी कार्यकर्ताओं व सहायीकाओ ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जहां पूरा देस महिला शक्ति को नमन कर रहा है वही भाजपा की नीतियों से परेशान आगनबाडी कार्यकर्ता व सहायीकाओं ने शासन को ज्ञापन सौंप पर मध्यप्रदेश शासन की नीतियों को दाग दार कर रहा है। विजयराघवढ़ एकीकृत महिला बाल विकास के अंतर्गत आने वाली सभी आगनबाडी कार्यकर्ताओं व सहायीकाओ ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमे आगनबाडी कार्यकर्ताओं ने अपने ज्ञापन मे 45 वे श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को तत्काल लागू करने, आगनबाडी कार्यकर्ताओं सहायीकाओ को कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने, सभी को वेतन 18 प्रति माह, 03 हजार रुपये पेंशन सहित तमाम समाजिक सुरक्षा लाभ, आगनबाडी परियोजनाओं का किसी भी रूप मे निजीकरण न किया जाए, केन्द्रीय बजट मे परियोजनाओं के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जाये, बिना पेंशन ग्रेच्युटी के सेवा समाप्त करना बंद कर दिया जाए, सेवा समाप्ति की उम्र पूरे देश नियमानुसार 65 वर्ष लागू है जो की केन्द्र सरकार की योजना है इस लिए एक जैसे नियम लागू किये जायें, पी. एफ. तत्काल लागू किया जाना चाहिए, मोबाइल ऐप से हाजरी लगाने के लिए शहरी व ग्रामीण को मोबाईल वितरण कर नियमितीकरण कर सेवा के दायरे मे लाया जाये, सभी निवारण कमेटी का गठन किया जाये तथा उसमें युनियन सदस्यों को सामिल किया जाना चाहिए। इन ग्यारह बिन्दुओ पर माग की जिसमे प्रमुख रूप से जिला महामंत्री ममता रजक अध्यक्ष श्रीमती श्यामलीडे कार्यवाहक अध्यक्ष प्रभावती निषाद तथा सैकड़ों की संख्या में आगनबाडी कार्यकर्ता व सहायीका मौजूद रही।
