अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसओ ने पढ़ाया महिला सुरक्षा का पाठ  | New India Times

 वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​​​अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसओ ने पढ़ाया महिला सुरक्षा का पाठ  | New India Timesअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसओ ने थाना व स्कूल में बैठक कर महिला सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महिला सुरक्षा एवं जागरूकता की दृष्टि से तीन दिन मनाने का निर्णय लिया गया है। हैदराबाद थाना परिसर में महिला सिपाहियों ,महिलाओं एव गोविंदापुर सिथत सरदार पटेल स्मारक इंटर कालेज में छात्र व छात्राओं के बीच आयोजित महिला संरक्षण बैठकों को सम्बोधित करते हुये एस ओ सतेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी मुसीबत में महिलाएं 1090 नम्बर का प्रयोग मोबाइल से कर सकती हैं। जिस पर पुलिस आपके नाम को गोपनीय रखकर तुरन्त कार्यबाही करेगी। इसके आलावा थाना के सी यू जी नम्बर व 100 नम्बर की भी सेवायें ली जा सकती हैं । छात्र व छात्राएं एक दूसरे को आपस मे भाई व वहन समझकर पारिवारिक रिश्ता समझे ।एस ओ ने कहा कि अपराध करने बाले अपराधी के अंदर भी डर की अधिक भावना होती है ऐसे मे महिलाएं मुसीबत मे शारीरिक व मानसिक रूप से सक्षम होकर वीरांगनाओं की तरह अपराधी के ऊपर टूट पड़े तो काफी हद तक अपराधिक हमलों से बचा जा सकता है ।पुलिस जनता की सेवा के लिए हर समय तत्पर है ।इस मौके पर एस आई रामकुमार ,रामचन्द्र ,मनवीर ,महिला कानिस्टेबल सन्ध्या सिंह ,मधुर सिंह के अलावा छात्र ,छात्रायें, शिक्षकायें व महिलाएं मौजूद रही ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version