मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
यवतमाल ज़िले के डॉ. श्रीगिरीवार प्रभारी अधिष्ठाता पर जातिभेद निर्माण करने, भ्रष्टाचार में वृध्दी, खुद का जन्मदिन मनाने के लिए परिपत्रक निकालने, साथ ही सेवालाल महाराज की जयंती न मनाने, उनके लघु लेखक तथा उनपर तुरंत निलंबन की कारवाई कर जांच करने की मांग का ज्ञापन रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडीया खोब्रागडे गुट की ओर से डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट यवतमाल के मार्फत मुख्यमंत्री, वैद्यकीय शिक्षणमंत्री व प्रधान सचिव वैद्यकीय शिक्षण व संशोधन महाराष्ट्र को दिया गया।
यवतमाल के मेडीकल कॉलेज में डॉ.श्रीगिरीवार की नियुक्ती हुई तबसे भ्रष्टाचार मे वृध्दी हुई है।महत्वपुर्ण टेबल पर उनके खास कर्मचारी व अधिकारी नियुक्त किए गए, उनके टंकलेखक कुंभाकर को उन्होंने वसुली का काम सौंपने की बात ज्ञापन में कही गई है। आस्थापना विभाग होते हुए भी टंकलेखक कुंभलकर ने खुद के तबादले का आदेश निकालकर उसपर देर रात अधिष्ठाता के हस्ताक्षर लिए इसकी जांच हो तथा सेवालाल महाराज की जयंती मनाई नही इसलिए उनपर कडी कारवाई हो इस मांग का ज्ञापन यवतमाल जिल्हाध्यक्ष सुधाकर घायवान ने जिलाधिकारी को सौपा है.
