मध्यप्रदेश के खंडवा में आईसीयू में भर्ती मप्र शासन के मंत्री कुंवर विजय शाह को किया गया इंदौर रेफर | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;

मध्यप्रदेश के खंडवा में आईसीयू में भर्ती मप्र शासन के मंत्री कुंवर विजय शाह को किया गया इंदौर रेफर | New India Times

मध्यप्रदेश के खंडवा में आईसीयू में भर्ती मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कुंवर विजय शाह को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। सरकारी सिविल सर्जन ओपी जुगतावत के अनुसार उन्हें फरोज़न शोल्डर के भयंकर दर्द की शिकायत के चलते खंडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ दवाईयों के असर से झपकी और खुमारी में हैं। मौक़े पर मौजूद खंडवा के एक सम्माननीय एंव सक्रिय पत्रकार से चर्चा करते हुए मंत्री जी ने कहा कि मैं हरसूद में भी एक बड़ा सरकारी अस्पताल खुलवाऊंगा ताकि हरसूद के लोगों को इलाज कराने खंडवा, इंदौर न जाना पड़े। जरूरत पड़ेगी तो बड़े शहरों के अस्पतालों के डाक्टरों को भी यहाँ बुलवाऊंगा। मंत्री विजय शाह के कई समर्थक भी इंदौर पहुंच रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version