होमगार्ड सैनिक हरगोविंद कुशवाहा की सतर्कता से बची 14 वर्षीय रोशनी पाल की जान | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;

होमगार्ड सैनिक हरगोविंद कुशवाहा की सतर्कता से बची 14 वर्षीय रोशनी पाल की जान | New India Times

होमगार्ड सैनिक हरगोविंद कुशवाहा की सतर्कता से 14 वर्षीय रोशनी पाल की जान बच गई। रोशनी पहुज नदी में नहाते समय पानी में डूबने लगी थी। होमगार्ड सैनिक ने सतर्कता दिखाते हुए नदी में कूदकर बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया।

14 वर्षीय रोशनी पुत्री चिंटू पाल निवासी पहलगांव जिला झांसी नदी में नहाने के समय डूब रही थी। बच्ची के चिल्लाने पर होमगार्ड सैनिक ने वर्दी में ही नदी में छलांग लगा दी और बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया।

पिछले रविवार को भी होमगार्ड सैनिक ने पहुज नदी में डूब रहे बनारस निवासी बालक योगी को भी नदी में कूदकर बचाया था। उनाव थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत ने होमगार्ड सैनिक की भूरी भूरी प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version